भारत, चीन और अमेरिका से भी तेज़ी से बढ़ रही है इन देशों में अमीरों की संख्या

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका और दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन मानी जाती हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन दोनों देशों में अमीरों की संख्या उस रफ्तार से नहीं बढ़ रही, जैसी कुछ अन्य देशों में देखी जा रही है। भारत की अर्थव्यवस्था भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, फिर भी यहां भी धनाढ्य वर्ग की वृद्धि उतनी उल्लेखनीय नहीं है।

हाल ही में जारी UBS ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया के कुछ ऐसे देश हैं जहां धनी लोगों की आबादी में तेज़ बढ़ोतरी हो रही है और इसमें ताइवान सबसे आगे है।

ताइवान बना सबसे तेज़ी से अमीर बढ़ाने वाला देश

इस रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान में प्रति व्यक्ति अमीरों की संख्या में सबसे तीव्र उछाल देखने को मिल रहा है। करीब 2.31 करोड़ की आबादी वाले इस द्वीपीय राष्ट्र में वर्तमान में लगभग 7.6 लाख लोग ऐसे हैं जिनके पास एक मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति है।

तुर्की में भी शानदार उछाल

रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की अमीरों की संख्या बढ़ने के मामले में दूसरे स्थान पर है। कभी “यूरोप का बीमार देश” कहे जाने वाला तुर्की हाल के वर्षों में उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति कर चुका है। पिछले वर्ष के भीतर करीब 7,000 नए मिलेनियर जुड़े हैं, जो कि 8.4% की बढ़ोतरी दर्शाता है। वर्तमान में देश में कुल 68,000 मिलेनियर हैं और यह संख्या 2028 तक 87,000 से अधिक होने की संभावना है।

इन देशों में भी हो रही तेजी

UBS रिपोर्ट में जिन अन्य देशों को शीर्ष 10 में रखा गया है उनमें कजाकिस्तान, इंडोनेशिया, मेक्सिको, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, इजराइल और स्वीडन शामिल हैं।
कजाकिस्तान में वर्ष 2023 में 44,307 मिलेनियर थे, जिनकी संख्या 2028 तक 60,874 तक पहुंचने का अनुमान है।

भारत और चीन की स्थिति

हालांकि भारत और चीन की अर्थव्यवस्थाएं विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान पर हैं, फिर भी इस रिपोर्ट के अनुसार वहां अमीरों की संख्या में वृद्धि की दर तुलनात्मक रूप से धीमी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here