फिरोजाबाद में बंदी की मौत पर बवाल, भीड़ ने किया पथराव

फिराेजाबाद।  थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया निवासी बंदी की मौत से गुस्साए स्वजन और भीड़ ने बवाल कर दिया। भीड़ ने पथराव कर पुलिस फोर्स को दौड़ा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट को भी भाग कर जान बचानी पड़ी। शव वाहन समेत आधा दर्जन वाहनाें को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

27 साल थी बंदी की उम्र

जिला जेल में बाइक चोरी के आरोप में 19 जून से बंद 27 वर्षीय बंदी आकाश कुमार निवासी नगला पचिया की सुबह मृत्यु हो गई थी। जेल अधीक्षक के अनुसार गुरुवार रात उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जेल के अस्पताल में उपचार किया गया था। शुक्रवार सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई। ट्रामा सेंटर में लाया गया। वहां उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया गया।

शव वाहन रोकने के बाद किया पथराव

बंदी के स्वजन और कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दिन में पोस्टमार्टम घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। शाम को पुलिस की देखरेख में शव को शव वाहन से घर ले जाया जा रहा था। इस बीच सुहागनगर चौराहे पर लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस की गाड़ी और शव वाहन को रोकने के बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। भीड़ ने शव वाहन में तोड़फोड़ कर दी। शव को बाहर खींच लिया। हालत बेकाबू होने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग करते हुए उपद्रवियों को खदेडा। हालात तनाव पूर्ण बने हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here