‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभा रहा : प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि वाला यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here