मोदीराज में भारत को लेकर विश्व की सोच में परिवर्तन हो रहा है: राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत को लेकर दुनिया के दूसरे देशों की सोच बदली है। हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। मैं अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाता हूं और लोगों से बात करता हूं। मैं महसूस करता हूं कि अब भारत को लेकर विश्व की सोच बदल रही है।

उन्होंने कहा कि पहले वैश्विक मंचों पर हमारी आवाज को गंभीरता से नहीं लिया जाता था पर अब जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है और बहुत गंभीरता से सुनती है। यह आज के भारत की ताकत है।
राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी की भी सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से यहां विकास का कार्य किया और कानून-व्यवस्था बनाया है उसकी जितनी में प्रशंसा की जाए वह कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here