बिहार विधानसभा में हंगामे के बीच बीजेपी के दो विधायक मार्शल आउट

पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथी दिन अजीबोगरीब हालात देखने को मिला। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के आदेश पर बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल बुलाकर सदन के बाहर कर दिया गया। सदन से बाहर किए जाने के बाद जीवेश मिश्रा काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सदन 10 लाख टीचरों की बहाली के मुद्दे पर सवाल पूछे थे। मैंने सभी टीचरों की बहाली पुराने नियमन से करने की मांग की थी। इसी बात को मैंने सदन में उठाया। ये लोग आदत सीख लिए हैं, मैंने शांतिपूर्ण तरीके से इस विषय को उठाया। सदन का वीडियो फुटेज देखा जा सकता है। ये लोग विधायकों को मार्शल आउट करने की आदत सीख लिए हैं। इस स्पीकर के समय में नई परंपरा शुरू हुई है। टीचर परेशान हैं। उनपर लाठियां बरसाई जा रही है। टीचरों का जो पुराना नियमन था, उसकी मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री सदन में थे, उन्हें शर्म करनी चाहिए। एनडीए के शासनकाल में जिस तरह से टीचरों की बहाली कर रहे थे, वही नियम लागू होना चाहिए था। आपने नियम में क्यों बदलाव किया। क्या विपक्ष सवाल नहीं पूछेगा। स्पीकर पक्षपात करते हैं। वह रूलिंग पार्टी के मेंबर के रूप में काम करते हैं।

इसके अलावा बीजेपी के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र को भी मार्शल ने सदन से बाहर किया। सदन में भारी हंगामे के बाद बीजेपी के विधायक वॉक आउट कर गए। सदन के अंदर विपक्षी विधायक चाचा-भतीजा चोर है की नारेबाजी लगाते दिखे।

सुबह 11:00 बजे- बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा
बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन में तख्ती लेकर घुसे बीजेपी विधायक, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के इस्तीफे की मांग, स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने मार्शलों को विधायकों से तख्ती वापस लेने का आदेश दिया।

विपक्षी बीजेपी विधायक वेल में घुसे गए। बीजेपी संजय सरावगी को विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने दी नसीहत, कहा- दरंभगा की जनता ने आपको इसलिए भेजी है? नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का सरकार से फिर वही सवाल, पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ। बीजेपी विधायकों पर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी भड़के, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को कहा- ऐसे सदन नहीं चलेगा। विजय चौधरी बोले- अगर कोई सदन या आसन का अपमान करेगा तो स्पीकर को उस पर कार्रवाई का अधिकार। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शलों ने टांग कर सदन के बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here