यूपी: मौत के आधा घंटे बाद जीवत हुए भाजपा नेता

आगरा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवाले उन्हें लेकर घर पहुंचे तो वहां उनमें चेतना आ गई। ये देख घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें तत्काल ही दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। 

परिवार के लोगों ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बघेल पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनके शव को सराय ख्वाजा स्थित आवास पर लेकर गए। उनके भतीजे मुकेश बघेल ने बताया कि घर पहुंचने पर उनको चेतना आई और आंखे भी खोंली। ये देख परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। तत्काल दोबारा से गुरुद्वारा के पास स्थित दूसरे निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। अभी परिजन वहीं डटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here