डिंपल यादव ने मोबाइल में ऐसा क्या दिखाया? जो हंसने लगे अखिलेश

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा में कई युवा चेहरे चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की टिकट पर चुनाव जीतने वालीं इकरा हसन का नाम भी युवा सांसदों की सूची में है। 29 साल की इकरा हसन पहली बार लोकसभा चुनाव जीती हैं। मगर अब लोकसभा सदस्य इकरा हसन के एक वीडियो की इंटरनेट मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

क्या है वीडियो में?

यह वीडियो संसद का है। वीडियो में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनकी पत्नी डिंपल यादव अपने मोबाइल में कुछ दिखाती हैं। इसके बाद अखिलेश यादव हंसने लगते हैं। पास में खड़े धर्मेंद्र यादव और इकरा हसन भी मुस्कुराने लगती हैं। अब इंटरनेट मीडिया पर चर्चा इस बात की है कि डिंपल ने मोबाइल में अखिलेश को क्या दिखाया है? हालांकि जनता इस वीडियो को खूब पसंद कर रही है।

इन मुद्दों को उठाएंगी इकरा हसन

पहली बार लोकसभा पहुंचने पर इकरा हसन ने कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में मौजूद हूं। मजबूत विपक्ष के साथ संविधान की पैरवी करेंगे। क्षेत्र के विकास, देश के हालात, किसानों और बेरोजगारी के मुद्दे को उठाएंगे।

भाजपा के प्रदीप को हराया था

कैराना से सांसद इकरा हसन लंदन से पढ़ी-लिखी हैं। 29 वर्षीय इकरा हसन ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार को 69,116 मतों से हराया था। इकरा का नाम देश के युवा सांसदों की सूची में शामिल है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा ने लोकसभा चुनाव में अब तक अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 37 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा और कांग्रेस के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here