काेराेना संक्रमण के बीच बाइक पर ले आया दुल्हनिया

काेराेना संक्रमण के बीच एक अनूठी शादी चर्चा का विषय बन रही है। कालियां गांव का युवक काेठा गांव से अपनी दुल्हनिया काे बाइक पर शादी करके घर ले आया। यह शादी बुधवार काे दिन में हुई। लाल सुर्ख जाेड़े में सजी दुल्हन और सफेद कुर्ते पायजामे में शादी के जाेड़े से मैचिंग करती पगड़ी पहने युवक की बाइक जहां से भी गुजरी, लाेगाें ने आश्चर्य करते हुए माेबाइल फाेन पर वीडियाे और फाेटाे बनाए। कालियां निवासी गुरशरणसिंह पुत्र जाेगिंद्रसिंह का काेठा निवासी बलकारसिंह की पुत्री अमनदीपकाैर के साथ करीब दाे माह पूर्व रिश्ता तय हुआ था।

दूल्हे गुरशरणसिंह के चचेरे भाई बिट्टूसिंह ने बताया कि लड़की वालाें काे डर था कि अगर बारात में अधिक आदमी हुए ताे पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी शादी के बीच खलल डाल सकते हैं। इसलिए लड़की के पिता ने कहा कि अगर बारात छाेटी से छाेटी रखें ताे दाेनाें परिवाराें काे ही परेशानी नहीं हाेगी। लिहाजा 26 अगस्त काे तय हुई शादी के लिए लड़के ने ही आइडिया निकाला। इसलिए उसने शादी के लिए अपनी बाइक पर ही जाने का मन बनाया। शादी के बाद इसी बाइक पर दुल्हनिया काे बैठाकर ले आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here