घुमारवीं थाने के 9 कर्मी निकले कोरोना पाॅजिटिव, बंद किया गया पुलिस स्टेशन

घुमारवीं,जेएनएन। घुमारवीं में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज घुमारवीं पुलिस थाना के 7 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी कर्मचारियों के कोरोना सेंपल लिए गए थे। रिपोर्ट आने के बाद घुमारवीं थाने से 7 और पुलिस जवान पॉजीटिव निकले। इससे पहले कुछ दिन पहले 10 पुलिस जवान कोरोना पॉजीटिव आए थे। 7 कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद थाने को बंद कर दिया है। वहीं इन पुलिस जवानों के अलावा झंडूता उपमंडल में दो और मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिन पहले घुमारवीं पुलिस थाना से एक पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके कारण पुलिस थाना में तैनात सभी जवानों के सेंपल लिए गए थे। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद 9 पुलिस जवान कोरोना पॉजिटिव निकले थे। वहीं आज  भी 7 और पुलिस जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। थाने को पिछले शनिवार को ही सील कर दिया गया था और थाने का सारा कामकाज साथ लगते मंदिर की सराय से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here