जांजगीर चांपा: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

जांजगीर चांपा जिले के अरसमेटा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल होने पर बिलासपुर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल लगाया गया है। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार है। गुसाए लोगों ने चक्काजाम किया हुआ है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मृतक रामकुमार कश्यप (47) निवासी कोनारगढ़ जोकि एक बाइक में अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42) वर्ष, पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) वर्ष और 3 साल की छोटी बच्ची नतनीन के साथ अपने गांव कोनारगढ से अपनी नतनीन के बर्थडे मानने के लिए गांव परसदा जा रहे थे। करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास पहुंचे हुए थे की अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक में सवार सभी सड़क के किनारे जा गिरे।

वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके पर से वाहन को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पिता पुत्र और नतिन की मृत्यु हो गई। वही मृतक की पत्नी शतरूपा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बिलासपुर में भर्ती कराया गया। तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची हैं। पिछले 2 घंटे से चक्काजाम जारी है मगर अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। लागतार अधिकारियों के द्वारा समझाया जा रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here