नगर में बनेंगे 2 आधुनिक शौचालय

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर में स्वच्छता अभियान को गति देने के और शहर को साफ सुतरा बनाने के उद्देश्य से 2 महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसके अन्तर्गत जिला चिकित्सालय के समीप पालिका की भूमि पर एक आधुनिक शौचालय निर्मित होगा। ऐसा ही सभी सुविधाओं से युक्त दूसरा शौचालय लोहिया बाज़ार में निर्मित होगा। पालिका अध्यक्ष ने आज वार्ड सभासद अरविंद धनगर (गाजावाली) एवं सभासद अमित बॉबी (लोहिया बाज़ार) व पालिका कर्मचारी के साथ दोनों स्थलों पहुंचकर शौचालयों का शिलान्यास किया।

श्रीमती अग्रवाल ने शहर को साफ सुतरा एवं गंदगी रहित बनाने के उद्देश्य से घरों से कूड़ा संग्रहित करने का अभियान भी शुरू किया। नगरपालिका अध्यक्ष के इन प्रयासों से नागरिकों एवं दुकानदारों को बहुत सुविधा होगी। इस दौरान उनके साथ सभासद अमित बॉबी, सभासद अरविंद धनगर, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, मनोज गोयल, यशवर्धन (देहात प्रेस) एवं अन्य पालिका अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here