पंजाब और हरियाणा की बड़ी बैठक, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत भी रहे मौजूद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सतलुज-यमुना लिंक नहर पर आज बड़ी बैठक की है। यह बैठक श्रम शक्ति भवन में हुई जिसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि SYL मुद्दे में हम अभी तक निष्कर्ष पर नहीं बढ़ पाए हैं। पंजाब के मु्ख्यमंत्री का कहना है कि उनके पास पानी नहीं है, पहले पानी का बंटवारा हो। खट्टर ने आगे कहा कि पानी के बंटवारे का काम ट्रिब्यूनल का है, उसके फैसले के अनुसार बांट लेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहला विषय है कि SYL बननी चाहिए। 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज SYL पर बात हुई थी। हम अपना सतलुज बचाना चाहते हैं। हमारे पास पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि सतलुत नदी नहीं नाला बन गई है। इसे SYL नहीं YSL बना देना चाहिए और यमुना से सतलुज को पानी देना चाहिए। हम चाहते हैं हरियाणा को पानी मिले लेकिन वे गंगा या यमुना से ले लें। आपको बता दें कि दोनों राज्यों के बीच यह मुद्दा काफी लंबे समय से चलता रहा है। इसे सुलझाने की लगातार कोशिश की जा रही है। इस मुद्दे पर दोनों ही मुख्यमंत्रियों की यह दूसरी बैठक थी। इससे पहले 14 अक्टूबर को भी यह बैठक हो चुकी है। हालांकि तब यह बेनतीजा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here