पाकिस्तान में युवा महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। पाकिस्तान में युवा महिला जर्नलिस्ट की शनिवार को उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहीन को बलूचिस्तान के तुरबत में पांच गोलियां मारी गईं, उनको अस्पताल पहुंचाने वाला उन्हें अस्पताल पहुंचकर फरार हो गया। 28 पाकिस्तान में 61 पत्रकारों की हत्या हुई है। शाहीना शाहीन पत्रकार होने के साथ ही एक अच्छी पेंटर भी थीं। महिला पत्रकार का नाम शाहीना शाहीन है, वे पाकिस्तान टीवी में एंकर और रिपोर्टर थीं।

शाहीना शाहीन का कुछ दिनों पहले ही उनका बलूचिस्तान के तुरबत में ट्रांसफर किया गया था। शाहीन के पहले पिछले साल मई में उरूज इकबाल नामक महिला पत्रकार की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1992 से अब तक यानी 28 साल में पाकिस्तान में 61 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। इसी हफ्ते प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान में पत्रकारों को सुरक्षित बताया था।

शाहीन पहले इस्लामाबाद में एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करतीं थीं। इसके बाद उनका चयन सरकारी टीवी चैनल में हो गया। इस्लाबाद में कुछ महीने रहने के बाद शाहीन का ट्रांसफर बलूचिस्तान के तुरबत में हो गया। वे एक लोकल मैगजीन की एडिटर भी थीं। 27 साल की शाहीन क्वेटा यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहीं थीं।

शाहीन की हत्या उनके घर में घुसकर की गई। पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही शाहीन पर गोलियां चलाई गईं। शाहीन को पांच गोलियां लगीं। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति शाहीन को कार में लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन, वो कुछ देर बाद गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शाहीन के परिवार ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। इनमें शाहीन का पति भी शामिल है। शाहीन की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।

बलूचिस्तान सरकार के प्र‌वक्ता लियाकत शाहवानी ने घटना पर दुख जताया। कहा- हम शाहीन का कत्ल करने वालों की तलाश कर रहे हैं और बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मीडिया वॉचडॉग फ्रीडम नेटवर्क ने भी घटना पर दुख जताते हुए कातिलों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here