बीरभूम में बोलीं ममता, भाजपा को खुश करने के लिए ईसी ने कराया इतना लंबा चुनाव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा ने उनके भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के दूसरे नंबर के नेता अभिषेक बनर्जी को मारने की कोशिश की। बनर्जी ने बीरभूम और बर्दवान में चुनाव प्रचार को संबोधित करते हुए यह दावा किया। बनर्जी ने कहा तुमने अभिषेक को मारने की भी कोशिश की लेकिन हमें पहले ही पता चल गया। उसके घर की रेकी भी की, उसे फेसटाइम पर बुलाया और मिलने का समय मांगा।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ईसीआई) पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है। ममता ने कहा, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों को देश के संसाधनों का इस्तेमाल कर प्रचार करने के लिए 7 चरण के चुनाव की योजना बनाई है। 

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग उनके (भाजपा के) खिलाफ बोलते हैं, वे उनकी हत्या करना चाहते हैं या उन्हें जेल में डालना चाहते हैं। वे ऐसे लोगों को इस दुनिया से हटाना चाहते हैं। अगर आपको अपनी जीत का इतना भरोसा है तो लोगों को धमकाने की क्या जरूरत है।’’ कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल ने सोमवार को मुंबई से राजाराम रेगे नाम के व्यक्ति को अभिषेक बनर्जी के घर और दफ्तर के बाहर कथित रूप से रेकी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here