लखनऊ: सपा नेता पूर्व सांसद सीएन सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सपा सांसद चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह(65) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। वह इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित थे। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतापगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र भदेसरा पृथ्वीगंज के निवासी सीएन सिंह ने वर्ष 1999 में जीत दर्ज कर पहली बार मछलीशहर सीट पर समाजवादी परचम लहराया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज और रामजन्मभूमि आंदोलन के नेता रामविलास वेदांती को शिकस्त दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here