स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया इन पांच राज्यों पर पड़ी कोरोना की सबसे तगड़ी मार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में रिकवर केसों की संख्या इस समय 29.70 लाख से अधिक है जो कि ऐक्टिव केसों की तुलना में 3.5 गुना ज्यादा है। वहीं कोरोना की वजह से हुई कुल मौतों के 70% मरीज आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सेक्रेटरी राजेश भूषण ने बताया कि, अब तक हमने देश में 4 करोड़ 50 लाख से ज्यादा टेस्ट किए हैं। पिछले 24 घंटों में 11,72,000 टेस्ट किए गए हैं। रिकवरी मामलों की संख्या लगभग 29,70,000 हो गई है, जो कि अब तक सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि देश में कुल ऐक्टिव केसों में 62% सिर्फ 5 राज्यों से हैं। ये राज्य तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि, देश में रिकवर केसों की संख्या इस समय 29.70 लाख से अधिक है जो कि ऐक्टिव केसों की तुलना में 3.5 गुना ज्यादा है। वहीं देश के कुल कोरोना से मरने वालों मरीजों का 70% आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से है। उन्होंने बताया कि, आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 13.7% साप्ताहिक गिरावट आई है, कर्नाटक में 16.1% गिरावट, महाराष्ट्र में 6.8% गिरावट, तमिलनाडु में 23.9% गिरावट और उत्तर प्रदेश में 17.1% गिरावट हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here