हरियाणा,यमुनानगर:नाबालिग लड़की को अगवा करने के बाद रेप, आधी रात हाइवे पर छोड़….

  • यमुनानगर जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है।
  • लड़की को देर रात अगवा कर उसके साथ कार में रेप किया गया।
  • इसके बाद आरोपी उसे हाइवे पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पीड़िता के पिता ने सदर थाना यमुनानगर में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि मेरी 17 साल की लड़की 12 सितंबर की रात में घर में सो रही थी। रात में करीब 11 बजे तिगरा गांव का रहने वाला मनोज घर में घुस गया। वह लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गया। उसने इस वारदात में कार का इस्तेमाल किया।

कार में लड़की को अज्ञात जगह ले गया और उसके साथ कार में ही रेप किया। आरोपी तड़के तीन बजे लड़की को हाइवे पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। लड़की जैसे-तैसे घर पहुंची। परिजन उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। इसके बाद लड़की ने आपबीती बताई। लड़की के परिजनों ने आरोपी मनोज पर मामला दर्ज करवाया है। सदर थाना पुलिस ने रेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here