1 साल तक रही लव-इन रिलेशनशिप मे, अब युवती से करवाया छेड़छाड़ का मामला दर्ज़

8 मरला क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद युवक पर छेड़छाड़ करने और पीछा कर परेशान करने का केस दर्ज करा दिया है। पीड़िता ने चौकी आठ मरला में दी शिकायत में बताया कि जाटल के रहने वाले निरंकुश के साथ उसकी दोस्ती दो साल पहले शिवाजी स्टेडियम में हुई थी। उसके बाद वह मुलाकात होती रही।

किसी कारणवश में उसने आरोपी से उसने दूरी बना ली। तभी से युवक उसका पीछा करता है। साेशल मीडिया के माध्यम से मैसेज करता है। वह जॉब करती है। आरोपी पीछा करता है। दोस्ती के लिए दबाव बनाता है।वहीं, आरोपी युवक के पिता ने बताया कि युवती और उनके बेटे की करीब 4 साल पहले हुई थी।

वह बेटे से पढ़ाई करने और मकान बनवाने के नाम पर 15 लाख रुपए भी ले चुकी है। एक साल तक वह लिव इन में भी रहे हैं। अब उनके बीच क्या विवाद हुआ है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here