11/11/2021: आज का राशिफल

पंचांग के अनुसार आज 11 नवंबर 2021 गुरुवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और श्रवण नक्षत्र है. गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि में रहेगा. ग्रहों की चाल आज के दिन सभी राशियों को प्रभावित कर रही है. गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष- आप में आज आत्मविश्वास दिखेगा

आप में आज आत्मविश्वास दिखेगा, जो कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए बहुत जरूरी है।घर में शांति और सौहार्द का वातावरण रहने वाला है।

वृष- कुछ अनावश्यक खर्च होंगे

किसी व्यावसायिक उद्यम से आपके लाभ में वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। फिलहाल सोच समझकर खर्च करें।

मिथुन-आज आपको सफलता मिलेगी

घर में बढ़िया माहौल रहेगा । आज आपको सफलता मिलेगी, लंबे समय से जो काम पेडिंग पड़े थे, उनका भी निपटारा हो सकता है।

कर्क- आज लेन-देन में फायदा होगा

आज लेन-देन में फायदा होगा। घर में माहौल बढ़िया रहेगा और आप लोगों के बीच प्रशंसा के पात्र बनेंगे, जिससे मन काफी खुश रहेगा।

सिंह- आप आज काफी खुश रहेंगे

योग और ध्यान के आपके नियमित अभ्यास से आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आप आज काफी खुश रहेंगे।

कन्या- क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें

कर्ज देने से बचें,। आपका व्यवहार आपके प्रियजनों को आज परेशान कर सकता है, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला-लोग आपकी तारीफ करेंगे

आप अपनी कार्यकुशलता से लोगों को प्रभावित करेंगे, आपकी पदोन्नति की संभावना है। लोग आपकी तारीफ करेंगे।

वृश्चिक-स्वास्थ्य का जरा ख्याल रखें

आज काम में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का जरा ख्याल रखें वरना तबीयत बिगड़ सकती है।

धनु- सारे बिगड़े काम बनेंगे

आज का दिन आपके जीवन में आशा की एक सकारात्मक किरण लेकर आया है। आपके सारे बिगड़े काम आज बन जाएंगे।

मकर- सेहत के प्रति सतर्क रहें

परिवार और दोस्तों संग बढ़िया वक्त बीतने वाला है। अधिक खर्च करने से बचें। सेहत के प्रति सतर्क रहें।

कुम्भ-आज का दिन बढ़िया है

प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है। आज पार्टनर के बीच आपसी विश्वास और समझ में वृद्धि हो सकती है। दिन बढ़िया है।

मीन- आपका स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा

आज काम में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। घर पर शांत रहने की कोशिश करें, आपका स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here