देश में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 14,849 नए मामले, 155 की मौत

पिछले 24 घंटे में भारत में 14,849 नए मरीज मिले और 155 मौतें हुईं। भारत में कुल संक्रमित 1,06,54,533 हुए। कुल 1,53,339 मौतें हुईं और 1,03,16,786 लोग स्वस्थ हुए। 1,84,408 सक्रिय मरीज हैं। भारत में अब तक कुल 19,17,66,871 कोरोना सैंपल टेस्ट हुए। जिनमें से कल 7,81,752 टेस्ट हुए। देश में कुल 15,82,201 लोगों को वैक्सीन लगी। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,93,27,870 हुई और कुल मृतक 21,30,417 हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here