2/3/2023: आज का राशिफल

नई दिल्ली: आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। इसके साथ ही आज होलाष्टक का चौथा दिन है। पंचांग के अनुसार, आज सुबह 6 बजकर 39 मिनट तक दशमी तिथि है। इसके बाद से एकादशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि, सौभाग्य और आयुष्मान योग भी लग रहा है। इसके साथ ही होलाष्टक का चौथा दिन है। जानिए राशि के अनुसार कैसी बीतेगा आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। प्रियजन पीड़ा या तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।  

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।  

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। महिला अधिकारी का भरपूर सहयोग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

रिश्तों में मजबूती आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।  

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। अपनों से ही तनाव मिलेगा। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here