महाराष्ट्र के अस्पताल में एक दिन में 12 नवजात समेत 24 की मौत

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 12 नवजात शिशुओं समेत 24 मरीजों की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल के डीन ने इसके लिए दवाओं और अस्पताल के कर्मचारियों की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। मामला नांदेड़ के डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का है।

कर्मचारियों के स्थानांतरण के कारण कठिनाई हुई
अस्पताल के डीन ने बताया कि पिछले 24 घंटों में हुई 24 मौतों में से 12 वयस्कों की मौत कई बीमारियों (ज्यादातर सांप के काटने) के कारण हुई। पिछले 24 घंटों में हुई मौतों में 12 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें छह लड़के और छह लड़कियां शामिल हैं। कर्मचारियों के स्थानांतरण के कारण हमें कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ा।

दवाओं की कमी भी बड़ा कारण
उन्होंने बताया कि हम तृतीयक स्तर के देखभाल केंद्र हैं। 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में यह इकलौता ऐसा केंद्र है। इसलिए मरीज दूर-दूर से भी हमारे पास आते हैं। कुछ दिनों में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इससे बजट समेत कई समस्याएं पैदा होती हैं। डीन ने कहा कि एक इंस्टीट्यूट हैफकिन है। हमें उनसे दवाएं खरीदनी थीं, लेकिन वह भी नहीं हुआ। हमने स्थानीय स्तर पर दवाएं खरीदीं और मरीजों को मुहैया कराईं। 

विपक्ष के निशाने पर शिंदे सरकार
इस बीच महाराष्ट्र में विपक्ष ने राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार (भाजपा, एकनाथ शिंदे सेना और एनसीपी के अजीत पवार गुट की) को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

अशोक चव्हाण ने अस्पताल का दौरा किया
इस बीच कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों (सांप के काटने, आर्सेनिक और फास्फोरस विषाक्तता आदि) के कारण हुई 24 लोगों की मौत दुखदायी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने डीन से मुलाकात की है। स्थिति चिंताजनक और गंभीर है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए। अभी भी लगभग 70 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। जिन कर्मचारियों की स्थानांतरण किया गया, उनकी जगह नए लोगों को नहीं बुलाया गया है। अस्पताल को सभी आवश्यक सहायता और संसाधन दिए जाने चाहिए। स्थिति चिंताजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here