4/11/2021: आज का राशिफल

मेष:

Horoscope Today, आज का राशिफल 4 नवंबर दिन गुरुवार को चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में गोचर करेंगे, तुला राशि में आज के दिन मंगल, सूर्य, बुध के साथ चंद्रमा की युति होने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही आज दिन के समय शनि ग्रह 12 बजे से लेकर लगभग 1 बजकर 43 मिनट तक शनि ग्रह शश योग का निर्माण भी करेंगे। दीपावली का त्योहार भी आज के दिन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली के शुभ अवसर पर ग्रह नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों के जीवन पर क्या असर देखने को मिलेगा आइए विस्तार से जानते हैं।

आज आपके सप्तम भाव में चंद्रमा के विराजमान होने से इस राशि के उन कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है जो साझेदारी में व्यवसाय करते हैं। वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां भी आज के दिन दूर होंगी, आज बच्चों के साथ इस राशि के जातक दिवाली का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान की प्राप्ति भी आपको होगी। लाभ का सृजन होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज के दिन चंद्रमा आपके षष्ठम भाव में रहेंगे इसलिए दिवाली के मौके पर आतिशबाजी करते समय आपको सावधान रहना होगा। इस राशि के कुछ लोग आज अपनी कुकिंग से घर के लोगों का दिल जीत पाने में कामयाब होंगे। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन खासा अच्छा रह सकता है, आज जीवनसाथी के साथ आप अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं। कुछ रोमांचक पल भी परिवार के साथ बिता सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा, बच्चों की खुशी का ध्यान रखेंगे और उन पर धन भी खर्च करेंगे। कुछ ऐसी चीजों की मांग बच्चे कर सकते हैं जो बजट से बाहर होंगी। इस राशि के उन लोगों के लिए दिन अच्छा है जो प्रेम संबंध में पड़े हैं, आपको लवमेट के साथ बातचीत करने के लिए काफी समय आज के दिन आपको मिल सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा के साथ सूर्य, मंगल और बुध भी विराजमान होंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में अच्छे फल आपको मिल सकते हैं। भाई-बहन, माता-पिता के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। आज गिले-शिकवों को भुलाकर इस राशि के लोग घर के सदस्यों से दिल खोलकर बातचीत करेंगे। इस राशि के कुछ जातक माता को उनकी पसंद की चीज गिफ्ट कर सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

इस राशि के जातक आज के दिन बहुत उत्साहित नजर आएंगे, तृतीय भाव में चंद्रमा आपमें आत्मविश्वास भरेंगे। हालांकि आपको अतिउत्साह में आकर कोई भी ऐसा कार्य आज नहीं करना चाहिए जिससे आपको नुकसान हो। कुछ लोग दिन के समय अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते भी आज नजर आएंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आपको सामाजिक स्तर पर आज के दिन अच्छे फल प्राप्त होंगे, अपनी वाणी से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। कन्या राशि के कारोबारियों को आज के दिन घर के किसी सदस्य के जरिए कारोबार में लाभ मिल सकता है। द्वितीय भाव में चंद्रमा के होने से पैतृक संपत्ति से इस राशि के कुछ जातकों को आज के दिन आपको लाभ हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आपके प्रथम भाव में आज के दिन चंद्र ग्रह चतुर्ग्रही योग बनाएंगे जिसके चलते कुछ उलझनें आपको हो सकती हैं, हालांकि शाम के समय मानसिक रूप से आप खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे और घर के लोगों के साथ दीपावली के त्योहार का आनंद लेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ इस राशि के लोग दिन के वक्त शॉपिंग करते भी देखे जा सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

आज के दिन इस राशि के व्यवसायी जातक विदेशी स्रोतों से धन लाभ कर सकते हैं। हालांकि द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति धन खर्च करवा सकती है लेकिन आज के दिन यदि आप काम की चीजों पर धन खर्च करेंगे तो उसका अच्छा परिणाम आपको आने वाले समय में मिल सकता है। आज के दिन सोना, चांद, वाहन, घर का जरूरी सामान खरीदना आपके लिए लाभदायक होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

आपके एकादश भाव में चंद्रमा तीन अन्य ग्रहों के साथ युति में होंगे जिसके चलते आपको विभिन्न स्रोतों से आज धन लाभ मिल सकता है। यदि घर में छोटे हैं तो आज बड़े भाई-बहनों या माता-पिता से आपको कोई कीमती उपहार मिलने की भी संभावना है। इस राशि के लोगों की मनोकामनाएं आज के दिन पूरी हो सकती हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

इस राशि के लोग आज घर में सुकून के पल बिता सकते हैं। हालांकि मकर राशि के उन जातकों को आज व्यस्त देखा जा सकता है जो अपना व्यवसाय करते हैं। शाम के वक्त आप अपने घर पर अपने करीब रहने वाले रिश्तेदारों को इनवाइट कर सकते हैं और उनके साथ दीपावली के त्योहार का आनंद ले सकते हैं। दिन सुखद रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

भाग्य का साथ आज कुंभ राशि के लोगों को मिलेगा, पिता के साथ आपके संबंधों में भी आज के दिन निखार आएगा। जो लोग कारोबार या किसी भी तरह के काम की यदि शुरुआत करना चाहते हैं तो आज के दिन किसी अनुभवी शख्स की सलाह के बाद शुरू कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपने पिता से कोई महत्वपूर्ण सीख मिल सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आज चंद्र देव आपके अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे जिसे अनिश्चितताओं का भाव कहा जाता है। इस भाव में चंद्रमा के गोचर से आपको अचानक से लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन खानपान का भी आपको ख्याल रखना होगा, दीपावली के मौके पर अलग-अलग तरह के पदार्थ खाकर तबीयत बिगाड़ सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here