लक्ष्मी शर्मा के साथ संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज शर्मा ने राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र तथा प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि श्रीकल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय की 50 बीघा भूमि पर सवालाख वर्गफुट में निर्मित और विकसित भव्य परिसर सहित विवि की समस्त चल-अचल सम्पत्ति मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को समर्पित की जा रही है और इसका समर्पण पत्र उन्होंने राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल मिश्र ने दोनों विश्वविद्यालयों के प्रस्ताव पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने वादा किया वह जल्द निम्बाहेड़ा आकर इसकी घोषणा करेंगे। इसके बाद दोनों विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी से भी मुलाकात की।

संघटक संस्थान कहलाएगा श्रीकल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय

सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने बताया कि श्रीकल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय निंबाहेड़ा भविष्य में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के संघटक संस्थान कहलाएगा। जहां वैदिक शिक्षा संवर्धन के मूल उद्देश्य को निरंतर संरक्षित किया जाएगा। जहां वैदिक कृषि, वैदिक अर्थशास्त्र, वैदिक प्रबंध शास्त्र आदि पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here