8/3/2023: आज का राशिफल

नई दिल्ली। आज 08 मार्च 2023, बुधवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज देशभर में धूमधाम से होली खेली जाएगी। पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 7 मार्च को शाम 6 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 8 मार्च को शाम 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल

पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल

खाने-पीने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल 

रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक कार्य में रुचि लेंगे।

तुला दैनिक राशिफल

पिता या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु दैनिक राशिफल

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। घर की महिला मुखिया का भरपूर सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल

किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। फिर भी प्रियजन भेंट होगी। निजी रिश्तें मजबूत होंगे।

मीन दैनिक राशिफल

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here