शनिवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात 12.15 बजे से शुरू हो रहा है, जो सूबह 4.07 बजे तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा। भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जाएगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस आकाशीय घटना को ऑनलाइन देखा जा सकता है।