पिछले 24 घंटे में भारत में 13,993 नए मरीज मिले और 101 मौतें हुईं। भारत में कुल संक्रमित 1,09,77,387 हुए। 1,43,127 सक्रिय मरीज हैं। 1,06,78,048 लोग स्वस्थ हुए और कुल 1,56,212 मौतें हुईं। देश में कुल 1,07,15,204 लोगों को वैक्सीन लगी। भारत में अब तक कुल 21,02,61,480 कोरोना सैंपल टेस्ट हुए। जिनमें से कल 7,86,618 टेस्ट हुए। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,12,49,566 हुई और कुल मृतक 24,63,652 हुए।