राफेल पर विवादित बयान: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर केस दर्ज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चेतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। यह मामला राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ। गुप्ता ने आरोप लगाया कि अजय राय ने लड़ाकू विमान राफेल को खिलौना बताते हुए नींबू-मिर्च लटकाकर भारतीय सेना का अपमान किया और सेना का मनोबल गिराने का प्रयास किया।

सेना का अपमान और देशद्रोह का आरोप

प्रदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि अजय राय के बयान ने न केवल भारतीय सेना का मनोबल गिराया, बल्कि पाकिस्तान की मीडिया में इसे प्रमुखता से प्रचारित किया गया, जिससे शत्रु राष्ट्र का मनोबल भी बढ़ा। उन्होंने राय पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

चेतगंज थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि मामले में उचित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। चेतगंज एसीपी गौरव कुमार ने कहा कि बुधवार रात थाना चेतगंज में शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें राफेल विमान पर नींबू-मिर्च लटकाने और खिलौने की तरह प्रस्तुत करने जैसे आरोप लगाए गए थे। तहरीर के आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here