उत्तर भारत में फिर लौटी भीषण गर्मी, दिल्ली में मानसून के लिए करना होगा इंतजार

हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी, लेकिन अब मौसम ने फिर करवट ले ली है। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले सप्ताह में दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में तापमान उच्च बना रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

IMD का अनुमान है कि 11 जून तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इसके बाद 12 जून से मानसून दोबारा सक्रिय होकर तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे जल्द ही मध्य और पूर्वी भारत में बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में मानसून के लिए अभी इंतजार

दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आगमन में अभी कुछ और दिन लग सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, यहां मानसून 29 जून तक दस्तक दे सकता है। देश के अन्य हिस्सों में मानसून ने सामान्य समय से पहले शुरुआत की थी, जिससे उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में भी यह कुछ दिन पहले पहुंच सकता है।

अगले कुछ दिन दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी

वर्तमान में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिस कारण दिल्ली में इसके आगमन में 6 से 7 दिनों की देरी हो सकती है। फिलहाल राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 41 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार और मंगलवार को तापमान क्रमशः 42 और 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here