उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जट्टारी क्षेत्र से केदारनाथ दर्शन को गए छह युवक मंदाकिनी नदी में बह गए। इनमें से पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक अब भी लापता है। लापता युवक की खोज के लिए राहत-बचाव कार्य जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
यह हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे का है। सुरक्षित युवकों ने बताया कि दर्शन के बाद उन्होंने गरुड़चट्टी से रामबाड़ा की ओर जाने के लिए एक छोटा मार्ग चुना था। इसी दौरान वे मंदाकिनी नदी में उतर गए, जहां यह हादसा हो गया। नदी में बहे युवकों की पहचान विष्णु सिंह (20), कुनाल (17), शिवभ शर्मा (21), महेश चौधरी (19) और शिवभ पालीवाल (20) के रूप में हुई है।