बिजनौर में भाजपा प्रत्याशियों और नेताओं को नड्डा ने दिया जीत का मंत्र

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिजनौर में पहुंचे। खराब मौसम के बीच जेपी नड्डा का हेलीकॉप्टर 3:15 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। वहीं बिजनौर जिले के भाजपा प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी का स्वागत किया। वहां से गाड़ी में जेपी नड्डा जेबीएस बैंक्वेट हॉल पहुंचे।

उन्होंने मेरठ व बिजनौर के 14 विधानसभा क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने मीडिया की अनुपस्थिति में अपने भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इसके बाद उनका अमरोहा जाने का कार्यक्रम निर्धारित है।

भाजपा की चुनावी रणनीति को धार देने कैराना पहुंचे अमित शाह  
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कैराना पहुंचे हैं। उन्होंने पलायन कर वापस लौटे पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इससे साफ हो रहा है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना पलायन मुद्दे को फिर से प्रमुखता से उठा रही है।

इस पहले गत वर्ष आठ नवंबर को मुख्यमंत्री ने भी पलायन करने वाले व्यापारियों से मुलाकात की थी। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने प्रत्याशियों और नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया। गृहमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

सहारनपुर में चुनावी शंखनाद करेंगे स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज सहारनपुर पहुंचे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहारनपुर दौरा रद्द हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here