चित्रकूट के महंत कल्याण दास के कमरे से मिली पुलिस को चिट्ठी, प्रताड़ित करने का आरोप

चित्रकूट में महंत कल्याण दास की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को महंत के कमरे से एक लेटर मिला है। इसमें चार लोगों के ऊपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लेटर में ये भी लिखा है कि उनकी मौत के बाद सीएम योगी उनकी संपत्ति के मालिक होंगे।

बेटे संतोष तिवारी के कहने पर पुलिस और राजस्व के अधिकारियों ने महंत के कमरे की तलाशी ली। पहले तो पुलिस को कमरे से कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस को उनका एक लेटर पैड मिला। लेटर पैड के बीच में एक लिखा हुआ लेटर रखा हुआ था।

कमरे की तलाशी दोपहर 1 बजे शुरू हुई थी, जो शाम 6:30 बजे तक चली है। महंत के कमरे की तलाशी शुक्रवार को होनी थी, लेकिन शुक्रवार को प्रशासन और महंतों के बीच में बात नहीं बनी थी। शनिवार को बेटे के कहने पर कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस के अधिकारियों के साथ पांच महंत भी मौजूद रहे। कमरे में लगे दोनों ताले खोलकर वीडियो ग्राफी से महंत के कमरे की तलाशी हुई।

लेटर में मिला इन लोगों का नाम
बृजेश, शिवदत्त, विकास और उमेश इन चार लोगों पर महंत कल्याण दास ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ये चारों पुजारी हैं। उमेश लक्ष्मण पहाड़ी का पुजारी है। बाकी बचे तीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here