गुजरात में आप की सरकार बन रही है, प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने किया दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने अब तक जितनी भी राजनीतिक भविष्यवाणियां की है, वो सच साबित हुई हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मैंने 2014 में कहा था कि कांग्रेस की जीरो सीटें आएंगी, ऐसा ही हुआ। मैंने पंजाब विधानसभा चुनाव में भविष्वाणी की थी कि नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हारेंगे, चन्नी दोनों सीट गवां देंगे और बादल परिवार के सभी सदस्य चुनाव हारेगा, ऐसा ही हुआ।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि आज मैं आपलोगों के सामने एक और भविष्यवाणी करता हूं और लिखकर देता हूं कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। राज्य में भाजपा के 27 साल के कुशासन का अंत होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने बकायता एक सफेद कागज पर लिखा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।

केजरीवाल ने कहा कि BJP गुजरात के लोगों पर हमला कर रही है। हमारे साथ कुछ भी कर लें लेकिन लोगों पर हमला मत करे। BJP की बौखलाहट का कारण है- BJP को Vote देने की बात कहने वाले से 5 मिनट बातचीत करो तो हर कोई BJP छोड़ AAP को वोट देने को बात करता है।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि AAP की सरकार बनने के बाद 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन योजनाओं का नोटिफिकेशन जारी कर देंगे। हम पंजाब में OPS का नोटिफिकेशन जारी कर चुके हैं। पुलिस-टीचर-ट्रांसपोर्ट-आंगनवाड़ी वर्कर्स-कच्चे कर्मचारियों के बहुत सारे मुद्दे हैं; सभी का हल करेंगे।

केजरीवाल बोले- भाजपा वीडियो बनाने वाली कंपनी बन गई है

केजरीवाल ने ये भी कहा कि BJP एक वीडियो बनाने की कंपनी बन गई है। भाजपा की गारंटी है कि हर वार्ड में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे। दिल्ली की जनता इस बार ये तय करेगी कि उनको वीडियो बनाने की कंपनी चाहिए या उनके बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 3 चीजें साफ़-साफ़ निकल कर आ रही हैं- 1. गुजरात का आम आदमी, BJP को वोट नहीं देने की बात खुलकर कहने से डरता है। 2. Congress का Voter ढूंढने से भी नहीं मिलता। 3. BJP का बहुत बड़ा Voter Base आम आदमी पार्टी को Vote देने जा रहा है। पूरा Gujarat बदलाव मांग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here