ICWA के बाद IMA और मान देसी महिला बैंक का ट्विटर अकाउंट भी हैक

नई दिल्लीः इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। कथित हैकर्स ने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर एलन मस्क (Elon Musk) कर दिया है। बता दें कि हैक करने के बाद अकाउंट पर ठीक उसी तरह का कॉन्टेंट प्रचारित किया जा रहा है, जो कि पीएम मोदी के अकाउंट हैक होने के बाद किया गया था।

बता दें कि ICWA का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद देर रात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और मान देसी महिला बैंक का ट्विटर हैंडल भी हैक हो गया है। इनके नाम भी एलन मस्क कर दिए हैं। इन अकाउंट पर क्रिप्टो करंसी से संबंधित लिंक शेयर किए जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक पासवर्ड से छेड़छाड़ या किसी लिंक को गलत इरादे से क्लिक करना अकाउंट हैक होने का काऱण हो सकता है। हालांकि हैंडल को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि ICWA राष्ट्रीय महत्व का महत्वपूर्ण संस्थान है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here