नई दिल्ली: AIIMS अस्पताल के एक डॉक्टर की सोमवार सुबह कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह पिछले दो महीने से बीमार थे। हिसार के रहने वाले डॉक्टर विकास सोलंकी (25) ने 2012 में एम्स में ही MBBS की पढ़ाई शुरू की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंटर्नशिप कर रहे थे।
AIIMS के डॉक्टर अमरिंदर सिंह ने बताया कि 2 माह पहले वह संक्रमण की चपेट में आ गए थे। संक्रमित होने के बाद से ही उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इस कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था। पिछले डेढ़ महीने से वह वेंटिलेटर पर ही थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर विकास ने AIIMS की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। राजधानी में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 27 स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें छह डॉक्टर भी शामिल हैं।