पुणे शहर में एक 26 वर्षीय एयर होस्टेस के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन डेटिंग साइट पर पीड़ित और आरोपी की मुलाकात हुई थी। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ में बलात्कार किया। यह भी पता चला है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इस घटना के बाद से पुणे शहर के अभिभावकों में भी एक डर का वातावरण है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर काम करती है। ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए दोनों की मुलाकात होने की बात सामने आई है। आरोपी ने पीड़िता का ना सिर्फ रेप किया बल्कि उसे बहुत बुरी तरह से मारा भी है। जिसकी वजह से पीड़िता फिलहाल पुणे के ससून अस्पताल में इलाज करवा रही है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुणे के वाकड़ पुलिस स्टेशन में बलात्कार और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक का नाम अभिजीत सीताराम वाघ बताया जा रहा है। आरोपी ने पीड़िता को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।