अमरनाथ हादसा: मरने वालों की लिस्ट आई सामने, अब तक 5 लोगों की हुई पहचान

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर सामने आई है। यह हादसा साढ़े 5 बजे हुआ। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 5 श्रद्धालुओं के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरूष शामिल हैं। सैलाब की वजह से गुफा के पास श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए लगभग 25 टेंट और 2-3 लंगर पानी में बह गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आइए हम आपको वीडियो के जरिए दिखाते हैं कि अमरनाथ गुफा के पास कितना भयानक मंजर था जब यह हादसा हुआ।

सेना के साथ-साथ कई एजेंसियां भी राहत बचाव कार्य में जुटीं

गुफा के पास जैसे ही हादसा हुआ सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला। जिसके बाद ITBP, CRPF, NDRF, SDRF की टीमों ने लोगों का रेस्क्यू करना शुरु कर दिया। घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर के अस्पताल पहुंचाया गया।

एक हफ्ते पहले ही शुरु हुई थी यात्रा

हर रोज करीब 15 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। एक हफ्ते पहले ही 30 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है और एक हफ्ते में ही कई बार खराब मौसम की वजह से यात्रा को रोकना पड़ा है। जब यह घटना हुई तब मौके पर करीब 12 हजार यात्री मौजूद थे। अमरनाथ गुफा से करीब 2 किलोमीटर दूर यह घटना हुई है। न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक अमरनाथ की गुफा के नीचे शाम साढ़े 5 बजे के करीब बादल फटा। इस घटना के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here