अमृतसर:पुलिस का सराहनीय कार्य सुसाइड के लिए निकली महिला को पहुंचाया परिवार के पास

अमृतसर की देहात पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जिसके चलते उन्हें आम जनता शाबाशी दे रही है। पुलिस ने डायल 112 पर आए एक कॉल के बाद तुरंत रिस्पॉन्स किया और एक महिला को सुसाइड करने से रोक लिया। अब महिला अपने परिवार के पास है और उसे ऐसी हरकत दोबारा न करने के लिए समझाया भी गया है।

अजनाला के एक व्यक्ति ने फोन करके महिला के सुसाइड करने के प्रयास की जानकारी दी। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि महिला उनके पड़ोस में रहती है। पारिवारिक कलह के चलते वह अपने घर की छत पर जाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। लेकिन उसे किसी तरह गांव वालों ने समझाकर नीचे उतार दिया। अब महिला आत्महत्या करने के लिए नहर की तरफ चली गई है। अगर समय पर उसे न रोका गया तो वह जान दे देगी।

पुलिस ने तुरंत महिला को ढूंढना शुरू किया

हेल्पलाइन 112 ने इसकी सूचना तुरंत एसएसपी रूरल कार्यालय में दी, जिसके बाद एक टीम को तुरंत महिला को ढूंढने के लिए भेज दिया गया। कुछ समय बाद ही पुलिस ने महिला को ढूंढ लिया और उसे सुसाइड करने से भी रोक लिया गया। महिला पुलिस बल ने महिला की बात सुनी और उसे समझाने का प्रयास किया, ताकि वह ऐसी हरकत दोबारा न कर सके।

परिवार ने किया पुलिस का धन्यवाद

पुलिस ने महिला को रिकवर करके तुरंत परिवार के हवाले कर दिया, जिसके बाद परिवार ने भी रूरल पुलिस का धन्यवाद किया है। वहीं परिवार को भी महिला को निगरानी में रखने की हिदायत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here