यूपी: सीतापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या, सड़क पर मिला शव

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या और दुष्कर्म की वारदातों से यूपी थर्रा उठा है। आए दिन हो रही हत्याओं की वारदात से लोगों में खौफ का माहौल है।

अब यूपी के सीतापुर जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या का मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

हरगांव के फत्तेपुर मातिमपुर निवासी संतोष पुत्र ठाकुर प्रसाद की हत्या अज्ञात हमलावरों ने कर दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह उठने पर ग्राम हरिदासपुर के पास सड़क पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव पड़ा मिला है।

हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here