कुलगाम में सेना का जवान लापता, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च अभियान

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सेना का एक जवान लापता हो गया है। ये जानकारी आर्मी के अधिकारियों ने रविवार को दी है। आर्मी के जवान के लापता होने के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले के अचथल इलाके के रहने वाले जावेद अहमद वानी शनिवार शाम को लापता हो गए थे। लापता हुए जवान की उम्र 25 वर्ष है। अधिकारियों के मुताबिक वानी की तैनाती लद्दाख क्षेत्र में थी। वर्तमान में वो छुट्टी पर थे। उन्होंने बताया कि वानी की कार शनिवार शाम को पारनहॉल में मिली। अधिकारियों के अनुसार, लापता सैनिक का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया है।

जानकारी के मुताबिक लापता जवान कुलगाम के अचथल क्षेत्र के रहने वाले हैं। शनिवार की शाम को 6.30 बजे जवान ने अपनी आल्टो गाड़ी निकाली और बाजार कुछ सामान लेने गए। इसके बाद वो रात नौ बजे तक घर नहीं लौटे। इसके बाद घरवालों ने जवान की खोज करना शुरू किया। बाजार के पास में उनकी आल्टो गाड़ी तो मिल गई। इस गाड़ी में खून के निशान भी मिले है। पुलिस ने मामला पताल चलने के बाद जवान की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जानकारी है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को भी पकड़ा है। जवान के परिवार ने भी कुछ लोगों पर शक जताया है।

चल रहा तलाशी अभियान

जवान की तलाश में पुलिस के अलावा राष्ट्रीय राइफल्स की टीमें भी लगाई गई है। राष्ट्रीय राइफल्स की टीमें आस पास के गावों में छानबीन और पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स की टीम जवान के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

पहले भी आया है ऐसा मामला

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय सेना के किसी जवान को किडनैप किया गया है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए है। इससे पहले मई 2017 में भी सेना के अधिकारी का अपहरण आतंकियों ने किया था। ये अधिकारी छुट्टियों में घर आया हुआ था। जिसका अपहरण शोपियां जिले में आतंकवादियों ने किया था। इसके बाद आतंकवादियों ने अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here