बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि देने सिसौली पहुंचे बागपत सांसद

बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह मलिक ने शुक्रवार को सिसौली पहुंचकर महेन्द्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत, राकेश टिकैत से भेंट की। सांसद ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने सदैव किसान मजदूरों के हक के लिए संघर्ष किया। किसान उन्हें अपना मसीहा मानते है। वह हमेशा किसानों के हक की बात करते थे।

शुक्रवार को बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल मलिक सिसौली पहुंचे। उन्होंने किसान भवन पहुंचकर महेन्द्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत व राकेश टिकैत ने उनक बातचीत करते हुए बताया कि गुरुवार को किसी कारण वश उनकी जयंती पर सिसौली नहीं पहुंच पाए थे। भाजपा सांसद करीब एक घंटे तक वहां रुके। राकेश टिकैत और नरेश टिकैत ने उनका आदर सत्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here