पेट्रोल-डीजल पर प्रदर्शन करने से पहले, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू किए गए नजरबंद

देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने को लेकर देश भर में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली में ईंधन की कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “जब यूपीए सत्ता में थी, तब पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 9.20 रुपये था। अब यह 32 रुपये है। हम पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क वृद्धि को पूरी तरह से वापस लेने की मांग करते हैं। ईंधन को जीएसटी के दायरे में आना चाहिए।

दूसरी ओर कर्नाटक में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here