मुंबई स्थित विवेक ओबेरॉय के घर पर बेंगलुरू पुलिस की छापेमारी

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरू पुलिस ने छापेमारी की है। ये छापेमारी ड्रग्स केस में की गई है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर अभिनेता के घर पहुंचे थे और छापेमारी शुरू की थी। पुलिस विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा के मामले की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में विवेक ओबेरॉय के मुंबई के जुहू में स्थित घर पर तलाशी ली गई है।

पुलिस ने कहा- आदित्य अल्वा फरार हैं

मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा है, ‘आदित्य अल्वा फरार हैं। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली है कि अल्वा वहां है। तो हम यही देखने के लिए आए थे। इसके लिए अदालत से वारंट लिया गया था और क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई थी।’ वहीं अल्वा का घर बेंगलुरू में स्थित है, जहां पुलिस पहले ही तलाशी ले चुकी है। बीते महीने उनके 5 एकड़ के घर की तलाशी ली गई थी। जांचकर्ताओं को शक है कि इसी घर में होने वाली पार्टियों में ड्रग्स का सेवन होता था। यहां एक स्विमिंग पूल भी मौजूद है।

विवेद ओबेरॉय से हुई है आदित्य की बहन की शादी

आदित्य अल्वा की बात करें तो वह कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। उनकी बहन प्रियंका की शादी विवेद ओबेरॉय से हुई है। वह कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कथित तौर पर गायकों और अभिनेताओं को दिए जाने वाले ड्रग्स से जुड़े एक मामले में आरोपी हैं, जिसे ‘सैंडलवुड ड्रग्स केस’ कहा जा रहा है। इस सैंडलवुड ड्रग मामले में कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं। साथ ही कुछ पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

अभी तक 15 लोग हुए हैं गिरफ्तार

गिरफ्तार हुए आरोपियों ने ही अल्वा का नाम लिया था। पुलिस का कहना है कि जब से उन्होंने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है, तभी से आदित्या अल्वा गायब हैं। इस मामले में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी भी शामिल हैं। अन्य गिरफ्तार हुए लोगों में रेव पार्ट आयोजित करने वाले विरेन खन्ना और रियाल्टार राहुल ठोनसे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here