भारत जोड़ो यात्रा: रुद्रराम में बच्चे को ‘कराटे’ सिखाते दिखे राहुल गांधी

तेलंगाना चरण की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को रुद्रराम गांव से फिर से शुरू हो गई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। वहीं इस यात्रा में नौसेना के पूर्व अध्यक्ष एडमिरल रामदास व उनकी पत्नी ललिता रामदास भी शामिल हुईं। 

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर आज की यात्रा की कुछ तस्वीरें व वीडियो पोस्ट किए हैं। इसमें राहुल गांधी एक बच्चे को करोट की सही टेक्निक सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, “टेक्निक गलत हो तो देश तबाही के रास्ते पर चला जाता है, ये तो बच्चों के भविष्य का सवाल ठहरा।”

बता दें, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अपने भारत यात्रियों और सेवा दल की टीमों को 14 समूहों में बांटा है। इनमें से हर एक समूह को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, पार्टी ने उन करीब 120 यात्रियों को ‘भारत यात्री ‘नाम दिया है जो सात सितंबर से कन्याकुमारी से आरंभ हुई यात्रा में लगातार शामिल हैं और श्रीनगर तक पदयात्रा करेंगे। जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि भारत यात्रियों को 14 समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नाम आम्बेडकर, भगत सिंह, गांधी, हार्दिकर, मौलाना आजाद, नेहरू, पेरियार, राजगुरु, सरदार पटेल, सुभाष, प्रियदर्शिनी और राजीव होगा। यह समूह राहुल गांधी से अलग-अलग संवाद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here