नूंह हिंसा के बाद बड़ा एक्शन, एसपी वरुण सिंगला को हटाया गया

नूंह हिंसा के बाद अब नूंह के एसपी वरुण सिंगला पर गाज गिरी है। हरियाणा सरकार ने उनका तबादला कर दिया है। वरुण सिंगला की जगह नरेंद्र बिजारनिया को नूंह का एसपी बनाया गया है। बिजारनिया पहले से ही नूंह की कमान अस्थाई तौर पर संभाल रहे थे। वरुण सिंगला के अवकाश पर होने के चलते पहले ही नरेंद्र बिजारनिया को भिवानी से नूंह भेजा गया था, लेकिन वरुण सिंगला अब वापस ड्यूटी पर लौट आए। इसलिए अब नरेंद्र बिजारनिया की स्थाई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सिंगला को भिवानी भेजा गया है।

दरअसल, नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी। सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था। देखते ही देखते यह हिंसा में बदल गया। सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई। साइबर थाने पर भी हमला किया गया। फायरिंग भी हुई। इसके अलावा एक मंदिर में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया। पुलिस की दखल के बाद लोगों को वहां से निकाला गया। पुलिस पर भी हमला हुआ। नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई। वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। बता दें कि नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत छह लोगों की जान गई है। इनमें एक नाम पानीपत के अभिषेक (24 साल) का है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here