पाकिस्तान के लाहौर में बड़ा धमाका, 4 की मौत, 22 लोग घायल

पाकिस्तान के लाहौर शहर में गुरुवार को एक बड़ा बम धमाका हुआ है। ये विस्फोट लाहोरी गेट इलाके में हुआ है। इस हमले में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और 22 घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंच रही है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस ब्लास्ट के लिए टाइम डिवाइस का इस्तेमाल किया गया था। धमाका इतना बड़ा रहा कि आसपास की सभी दुकानों के शीशे टूट गए है। कई वाहनों को भारी नकुसान पहुंचा और कई लोग जख्मी हो गए। अभी घायलों को मायो अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। पाकिस्तान के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण जमीन में 1.5 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इस इलाके में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। यहां कई तरह के बाजार और व्यापारियों के दफ्तार भी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मायो अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स की टीम उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। अन्य घायलों के इलाज में भी हमारी टीम लगी हुई है। इस बीच लाहौर के ऑपरेशंस के उप महानिरीक्षक डॉ. मुहम्मद आबिद खान ने पाकिस्तान मीडिया को बताया कि जांच प्रारंभिक चरण में है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here