बिहार: औरंगाबाद पहुंची राहुल गांधी की न्याय यात्रा

एक पखवारे के अंतराल के बाद राहुल गांधी गुरुवार को एक बार फिर बिहार पहुंच रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में उनका औरंगाबाद में आगमन हो रहा। वहां से सासाराम और कैमूर होते हुए शुक्रवार को वह उत्तर प्रदेश निकल जाएंगे।

खरगे के साथ औरंगाबाद पहुंचेंगे राहुल

बिहार में न्याय यात्रा का यह दूसरा चरण होगा। पहले चरण में राहुल 29 से 31 जनवरी तक सीमांचल के चार जिलों (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार) का भ्रमण कर चुके हैं। दूसरे चरण की यात्रा वाला परिक्षेत्र शाहाबाद के नाम से ख्यात है और कांग्रेस के लिए सीमांचल की तरह ही उर्वर रहा है।

दूसरे चरण की यात्रा में राहुल पहले झारखंड से होते हुए बिहार आने वाले थे। राज्यसभा के लिए सोनिया गांधी के नामांकन के कारण उनके कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन हुआ है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल दिल्ली से गया हवाईअड्डा आएंगे और वहां से औरंगाबाद तक हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here