बिहार: आरजेडी 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी गई है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। राजद सबसे अधिक 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेफ्ट की पार्टियों को 5 सीटें मिली हैं। हाल ही में कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय करने वाले पप्पू यादव की आस पूरी नहीं हुई है। वह पूर्णिया से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन यह सीट राजद के खाते में चली गई है। राजद ने यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है। शुक्रवार को महागठबंधन की पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट-शेयरिंग को लेकर हुए समझौते की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here