भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज हुईं चोटिल, चुनाव प्रचार के दौरान आंख में लगी चोट

नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज की आंख में हल्की चोट लग गई है। हालांकि, डॉक्टर ने इलाज के बाद आराम की सलाह दी है और कहा है कि अगले दो दिन में वह ठीक हो जाएंगी। बांसुरी ने अपनी आंख के इलाज के बाद डॉक्टर नीरज वर्मा के साथ तस्वीर को एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी।

आंख में लगी पूजा की थाली 

बांसुरी के कार्यालय के अनुसार, वह मोती नगर सत्यनारायण मंदिर माता की चौकी में शामिल होने पहुंची थी, इस दौरान पूजा की थाली उनकी आंख में लग गई। आंख में सूजन आई, तो पास के ही डॉक्टर से इलाज कराया। डॉक्टर ने बांसुरी को फिलहाल आराम की सलाह दी है। एक्स पर लिखी पोस्ट में बांसुरी ने लिखा कि आज चुनाव प्रचार के दौरान मेरी आंख में हल्की चोट लग गई।

नई दिल्ली से बनाया गया प्रत्याशी

बता दें कि बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी को छोड़कर बाकी दिल्ली की सभी छह सीटों पर नए चेहरे को प्रत्याशी बनाया है। बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी की जगह प्रत्याशी बनाया गया। 

बीजेपी सांसद हंसराज हंस का टिकट इस बार कट गया है। वह फिलहाल उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी सांसद है। वहीं गौतम गंभीर ने पहले ही अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की थी। इस कारण उनकी जगह हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली की 7 सीटों पर BJP प्रत्याशी

  • नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
  • चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
  • पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी
  • पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here