बीजेपी नफरत फैलाकर देश को बांट रही है: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का  आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। हमारी पार्टी संविधान पर भरोसा करती है। जो भी देश में नफरत फैलाएगा, हम उसके खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैला रही है। हम हर तरह की नफरत के खिलाफ है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘हम फासीवादी पार्टी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं जो बातचीत में विश्वास करती है और हम विभिन्न दृष्टिकोणों का स्वागत करते हैं। हम जानते हैं कि चुनाव जीतने के लिए हमें एक टीम के रूप में काम करना होगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here